देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 95 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद अब राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 632 उम्मीदवार मैदान में हैं. 2017 के चुनाव में 637 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी. 2017 की तुलना में इस बार 5 उम्मीदवार कम मैदान में हैं।
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 750 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच में 23 नामांकन दस्तावेजों के अभाव और आधे-अधूरे फार्म के कारण खारिज कर दिए गए. इसके बाद राज्य भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के 95 उम्मीदवारों ने नाम वापसी वाले दिन सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया. चुनावी जंग में अब 632 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन पत्र वापसी के दिन सोमवार को देहरादून में सर्वाधिक 24, हरिद्वार में 17, उधमसिंह नगर में 13, नैनीताल में 9, अल्मोड़ा में 6, पौड़ी और टिहरी में 5-5, उत्तरकाशी में 4, चमोली में 3, पिथौरागढ़ में 3, बागेश्वर में 3, रुद्रप्रयाग में 2 और चंपावत में 1 प्रत्याशी ने नाम वापस लिया।
अब उम्मीदवार मैदान में-
देहरादून – 117
हरिद्वार – 110
उधमसिंह नगर – 72
नैनीताल – 63
अल्मोडा – 50
पौड़ी – 47
टिहरी -. 38
चमोली -. 31
पिथौरागढ़ – 28
रुद्रप्रयाग – 25
उत्तरकाशी -. 23
बागेश्वर -. 14
चम्पावत -. 14

