देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठन का विस्तार किया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी ने समीर रतूड़ी को मेनोफेस्टो कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके अलावा तीन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी दी गई है।
आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव लेकर अपने संगठन को मजबूत कर रही है और बूथ स्तर तक अपनी ताकत बढ़ाने का काम कर रही है. इसी क्रम में पार्टी ने आज आंदोलनकारी समीर रतूड़ी को मेनोफेस्टो कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए अमित अग्रवाल को प्रदेश सचिव, सौरभ दूसेजा को प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल सेल, जबकि शादाब आलम को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
इस संबंध में आप के सह प्रभारी राजीव चौधरी ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव को देखते हुए अपने संगठन की मजबूती के लिए अन्य लोगों को बड़ी जिम्मेदारी देगी. बता दें कि आदमी पार्टी ने अपने अलग-अलग सेल में कुछ नए लोगों को नई जिम्मेदारी दी है. पार्टी का कहना है कि जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे सभी पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए काम करेंगे.

