देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी आदित्य तोमर को देहरादून आईएसबीटी इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्रावास के बाहर छात्रा की हत्या से हड़कंप मच गया था और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में नाकेबंदी कर तलाशी तेज कर दी थी। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोपी आदित्य तोमर को देहरादून आईएसबीटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि छात्रा का नाम वंशिका बंसल (19 वर्ष) था, जो सहस्त्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा कर रही थी। वंशिका प्रथम वर्ष की छात्रा थी और छात्रावास में रह रही थी। गुरुवार की शाम वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हॉस्टल से बाहर आई थी, तभी आरोपी छात्र ने पिस्टल से उसे गोली मार दी।

