हरिद्वार, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज चल रही है . हरिद्वार जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने भाजपा पर परिसीमन और आरक्षण में में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे को ज्ञापन देकर आरक्षण में गड़बड़ी रोकने की मांग की है.

इस दौरान राव आफाक अली ने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव का फायदा उठाने के लिए पहले ही दखल देकर उनके गांव सलेमपुर का नाम खत्म कर दो हिस्सों में बांट दिया था. अब बीजेपी के लोग आरक्षण में भी धांधली करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि परिसीमन की तरह आरक्षण में धांधली न हो.

मामले में डीएम विनय शंकर पांडे ने कहा कि परिसीमन नियमानुसार किया गया है और आरक्षण में आगे भी नियमानुसार पारदर्शिता बरती जाएगी.हरिद्वार जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने भाजपा पर परिसीमन और आरक्षण में में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडे को ज्ञापन देकर आरक्षण में गड़बड़ी रोकने की मांग की है.