देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

गणतंत्र दिवस 2022 गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के कारण मैदान के चारों ओर जीरो जोन रहेगा. कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास सभी वाहनों, ठेलों और रेहड़ी-पटरी वालों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा से कान्वेंट तिराहे जाते ही वीआईपी व अधिकारी दाहिनी ओर मेन गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे.

यहां होगी पार्किंग व्यवस्था

परेड में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों, सेना, अर्धसैनिक, पुलिस, होमगार्ड और पत्रकारों के चार पहिया वाहन को पेवेलियन ग्राउंड व दोपहिया वाहन फारेस्ट कालेज कार्यालय में पार्क होंगे .

परेड कार्यक्रम देखने के लिए सर्वे चौक, ईसी रोड से आने वाले वाहनों को मंगला देवी, श्रीनिवाश वेडिंग प्वाइंट और आइआरडीटीए के ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा.

कनक चौक से आने वाले वाहनों को लार्ड वैंकटेश्वर ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।

दर्शन लाल चौक से आने वाले वाहनों को रेंजर्स ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।

विक्रमों के लिए डायवर्ट व्यवस्था

दो नंबर रूट : रायपुर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।

तीन नंबर रूट: धर्मपुर रूट के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से भेजे जाएंगे।

रूट नंबर पांच और आठ: आईएसबीटी रूट और नंबर आठ को कांवली रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजा जाएगा।

प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे ।

राजपुर रूट के विक्रम को दिलाराम चौक से वापस राजपुर रोड पर भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए डायवर्जन सिस्टम

आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर से राजपुर की ओर जाएंगी।

रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसों को तहसील चौक होते हुए दून चौक, एमकेपी चौक से आराघर की ओर से वापस भेजी जाएंगी .

रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें घंटाघर से प्रेमनगर होते हुए सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क होते हुए जा सकेंगी।