देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

बीजेपी ने आखिरकार बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में अलग-अलग विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी के बागी नेताओं को बीजेपी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 6 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है. भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.

भाजपा ने जीन नेताओं पर कार्रवाई की है, उनमें टीका प्रसाद मैखुरी कर्णप्रयाग, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी, जितेंद्र नेगी डोईवाला, धीरेंद्र चौहान कोटद्वार, मनोज शाह भीमताल और राजकुमार ठुकराल रुद्र्पुर शामिल हैं।