फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक और जॉली ग्रांट एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर होगी

देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो में अमिताभ बच्चन गंगा में नाव में सवार हैं और पीछे से ऋषिकेश का नजारा दिखाई दे रहा है. फिल्म ‘गुड बाय’ की शूटिंग 26 मार्च यानी कल से शुरू हो गई है. फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के साथ-साथ और भी कई लोकेशन पर की जानी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री राश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं।

फोटो के साथ अमिताभ बच्चन ने कुछ लाइन्स भी लिखी हैं। हे गंगा मैया , हे गंगा मैया; तू जाना हमें नाहीं रे, हे गंगा मैया,सब जन मिलकर पूजा करे हैं, सब जन मिलकर पूजा करे हैं;मैं आरती उतारूं रे, हे गंगा मैया, हे गंगा मैया, हे गंगा मैया; तू जाना हमें नाहीं रे हे गंगा मैया.

आनंदा होटल में ठहरे हैं अमिताभ बच्चन: अमिताभ बच्चन टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित आनंदा होटल में ठहरे हैं। आनंदा होटल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए वीवीआईपी के बीच खुद को अलग करता है। यहां देश-विदेश की बड़ी हस्तियां समय-समय पर रहती हैं। ऊंची पहाड़ी पर स्थित होने के कारण आनंदा से ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है। 47 साल बाद अमिताभ बच्चन यहां ऋषिकेश और आसपास के लोकेशनों में शूटिंग के लिए आए हैं।

इन जगहों पर होगी शूटिंग: फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला, राम झूला, सीता घाट, जानकी सेतु, रानीपोखरी चौक और जॉली ग्रांट एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर होगी. फिल्म प्रोडक्शन यूनिट ऋषिकेश पहुंच चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से अमिताभ बच्चन ने मीडिया और फैन्स से दूरी बना रखी है.