देहरादून , पहाड़ न्यूज टीम
भिक्षावृत्ति रोकने के सख्त निर्देश जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने दिए हैं. इसी कड़ी में विभागीय टीम ने तहसील चैक, प्रिंस चौक, सर्वे चौक, डीएवी कॉलेज रोड से दो बालिकाओं को भीख मांगते हुए व चार बालिकाओं को कूड़ा बीनते हुए को छुड़ाया. साथ ही भीख मांगते हुए एक महिला और एक पुरुष को छुड़ाया गया । बाल कल्याण समिति के आदेश पर छह बालिकाओं को बालिका निकेतन शिशु सदन में प्रवेश कराया गया।
बता दें कि जिलाधिकारी ने जिले में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए जिला टास्क फोर्स और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. शहर में भिक्षावृत्ति करने और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अलावा बच्चों को गोद में लेकर भिक्षावृत्ति कर रही हैं, उन पर विशेष कार्रवाई करने और बच्चों को चाइल्ड केयर होम में रखने को कहा गया है.
जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रूप से रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं. भिक्षावृत्ति में लिप्त पाये जाने वालों पर निर्धारित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

