पिथौरागढ़ , PAHAAD NEWS TEA
घाट-पिथौरागढ़ एनएच में मटेला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही मृतकों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
पिथौरागढ़ में कार दुर्घटना में शिक्षक दंपत्ति और उनके बेटे की मौत हो गई है। मृतक बलवंत (36) रानीखेत के शासकीय इंटर कॉलेज में पदस्थापित था, जबकि उसकी पत्नी पूर्णिमा (32) भी पिथौरागढ़ जिले में अतिथि शिक्षिका थी। हादसे में उनके 6 साल के बेटे भाव्यांश की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही थी। लेकिन कार अनियंत्रित हो गई और मटेला बैंड के पास 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मृतकों की पहचान रई धनौड़ा निवासी बलवंत सिंह, उनकी पत्नी पूर्णिमा और 6 वर्षीय पुत्र भाव्यांश के रूप में हुई है. घायलों में सुरेंद्र बहादुर और नवनीत शामिल हैं। नवनीत को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सुरेंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह हल्द्वानी से अपने परिवार के साथ लौट रहा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पति-पत्नी और मासूम की मौत से परिवार गहरा सदमे में है।

