मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी आईटीबीपी का जवान है।
दरअसल, मसूरी कोतवाली में 5 दिसंबर को एक युवती ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर मसूरी पुलिस फौरन हरकत में आई. आरोपियों के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
वहीं, पूरे मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार थाना छावनी को सौंपी गई है. पिंकी पंवार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी मोहन सिंह दानू भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में सिपाही के पद पर तैनात है। वहीं, घटना की जानकारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जवाब देने से बचती नजर आ रही है.
देहरादून एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के निर्देश पर मसूरी पुलिस फौरन हरकत में आई. आरोपियों के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

