चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
यह जिला पहले ही प्रकृति की सुंदरता से संपन्न है. इन दिनों बर्फबारी हो रही है तो चमोली जिले की पहाड़ियों और मैदानी इलाकों की खूबसूरती देखते ही बनती है. चमोली में बर्फबारी से खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद अलग-अलग जगहों से बर्फबारी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों से ऐसा लग रहा है जैसे प्रकृति ने चारों तरफ सफेद चादर बिखेर दी हो। पहाड़ी से लेकर पेड़-पौधे पूरी तरह बर्फ से ढके हुए हैं। चमोली स्थित औऔली, ब्रह्मताल, चोपत और रामणी में करीब 2 फीट तक बर्फ जमी है। आज मौसम साफ होने के बाद बर्फ से ढकी पहाड़ियां चांदी की तरह चमक रही हैं।
चमोली में बर्फबारी की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में पर्यटक चमोली का रुख कर रहे हैं. पर्यटक जिले के औली, चोपता, ब्रह्मताल और रामणी सहित अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद शहरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अलाव का इंतजाम किया गया है.
कैसे पहुंचे चमोली : चमोली जिला पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यहां घूमने के लिए कई रमणीय स्थान हैं। यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट है। अब गौचर और बद्रीनाथ तक हेली सेवाएं उपलब्ध हैं। सड़क मार्ग से ऋषिकेश जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चमोली की दूरी करीब 220 किलोमीटर है। ट्रेन का निकटतम स्टेशन ऋषिकेश भी है। ऋषिकेश से आप अपना वाहन बुक कर सकते हैं या जीप और कार साझा करके जा सकते हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ-साथ यहां के लिए निजी बसों की भी सेवा है।

