चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
गोपेश्वर क्लेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी विभागों की बैठक ली. इस दौरान उन्होंने जिला योजना , राज्य क्षेत्र, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायता प्राप्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में कुछ अधिकारी नदारद रहे। जिस पर डीएम ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से प्रस्तावित एवं शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा.
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने विभागों को उन योजनाओं का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया जिनका कार्य पूर्ण हो चुका है. साथ ही शेष दूसरी किश्त की पूरी राशि विभागों में खर्च करना सुनिश्चित करें। विभागों को प्रस्तावित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
डीएम खुराना ने कहा कि विभागों द्वारा निर्माण एजेंसियों को जो भी कार्य सौंपे गए हैं, उन पर खुद नजर रखी जाए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता का भी पूरा ध्यान रखा जाए. उन्होंने विभागों को दिसंबर माह तक प्रस्तावित योजनाओं के कार्यों को पूरा कर शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को नंदा गौरा योजना का कैंप लगाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए. जिससे लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल सके। कृषि अधिकारी को आधार कार्ड और पीएफएमएस पर खारिज किए गए पीएम किसान निधि के 868 आवेदनों का निस्तारण करने को कहा.
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एवं रेशम विभाग के अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये (बैठक से अनुपस्थित दो अधिकारियों का वेतन रोका गया .

