केदारनाथ , PAHAAD NEWS TEAM
आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए हैं. कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद थे. केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पूजा-अर्चना की गई. भक्त बाबा के कपाट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का 6 महीने का इंतजार खत्म हुआ. हर हर महादेव के जयकारों से धाम गूंज उठा।
बाबा के दरबार में भीषण सर्दी में कपाट खुलने के साक्षी बने श्रद्धालु । बाबा के दरबार में करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। देश के कोने-कोने से भक्त धाम पहुंचे हैं। केदारनाथ रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा और अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान केदारनाथ के कपाट खोले। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पूजा अर्चना की गई. इसी के साथ आज से केदारनाथ यात्रा शुरू हो गई है.
6 महीने के इंतजार के बाद आज बाबा केदार के भक्तों की मुराद पूरी हो गई है. बाबा केदार के कपाट आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। आज सुबह बाबा केदार की डोली को केदारनाथ के प्रधान पुजारी के आवास से सेना बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ मंदिर परिसर की ओर लाया गया। जिसके बाद जय बाबा केदार के उद्घोषों के बीच मंदिर के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही जय बाबा केदार के जयकारों से पूरा केदारपुरी गूंज उठा। कपाट खुलते ही छह माह पूर्व बाबा केदार के त्रिकोणीय आकार के स्वयंभू लिंग को दी गई समाधि को हटाकर विधिवत पूजा की जाने लगी। कपाट खुलने के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। आज करीब बीस हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने धाम पहुंचे हैं।

