हरिद्वार , पहाड़ न्यूज टीम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं. यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लेकर हरिद्वार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें सीएम पुष्कर धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई विधायक मौजूद थे.
सीएम धामी ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग महंगाई और मुद्रा स्फीति की बात करते हैं. हम उनसे पूछते हैं कि उनके समय में महंगाई, मंदी और मुद्रा स्फीति दर कहां थी। उस समय गरीबों पर अत्याचार किया जाता था। अब महंगाई बताने वालों ने फिर गरीबी की जगह गरीबों को खत्म करने की कोशिश की। हमने उसके ये सारे कारनामे देखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के लोगों को मुफ्त टीके दिए गए।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को पक्के मकान मुहैया कराती है जिनके पास अपना घर नहीं है. प्रधानमंत्री आवास योजना 22 जून 2015 से मोदी सरकार द्वारा लागू की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य वर्ष 2022 तक प्रत्येक पात्र परिवार को अपना घर उपलब्ध कराना है।

