मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
पहाड़ों की रानी मसूरी के पांच सितारा होटल मसूरी में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 25 दिसंबर को परोसे जाने वाले केक की सेरेमनी उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ की गई , जिसमें गढ़वाली गीतों ने सभी का मन मोह लिया और केक मिक्स तैयार किया गया.
क्रिसमस केक मिक्सिंग सेरेमनी में मशहूर लेखक गणेश सैली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मसूरी का यह पांच सितारा होटल राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करता रहता है. उन्होंने केक मिक्स समारोह में सरकारी स्कूली बच्चों के भाग लेने के लिए होटल प्रबंधन की सराहना की और बधाई दी।
होटल के चीफ शेफ तनुज नैयर ने बताया कि क्रिसमस के लिए तैयार किए जा रहे स्पेशल केक में ड्राई फ्रूट्स और तरह-तरह की शराब का मिक्सचर तैयार किया गया है. मिलावट में सभी का सहयोग मिला है। अब इसे एक महीने तक रखा जाएगा और 25 दिसंबर को केक परोसा जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मिक्सर में सूखे मेवे में रम, व्हिस्की, वाइन आदि के साथ मिलाया जाता है. इसे एक महीने तक ऐसे ही रखा जाता है, ताकि इसका स्वाद बढ़ सके. केक में फ्लेवर आ सके, जो बहुत स्वादिष्ट है।
होटल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिसके पहले चरण में केक सेरेमनी की जाती है. ताकि इसे क्रिसमस पर आने वाले सैलानियों को परोसा जा सके. उन्होंने कहा कि होटल प्रबंधन समिति का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति को जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देना है।

