देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जोगीवाला के गंगोत्री विहार स्थित दिवंगत नौसेना लेफ्टिनेंट अनंत कुकरेती के घर सांत्वना देने पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की है कि दिवंगत अनंत कुकरेती की याद में शहीद द्वार बनाया जायेगा .
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की सुबह जोगीवाला के गंगोत्री विहार में दिवंगत अनंत कुकरेती के परिजनों से मिलने पहुंचे. मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय अनंत कुकरेती जी की स्मृति में शहीद द्वार बनाया जाएगा.

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
बता दें कि गोल्डन विक्ट्री ईयर के मौके पर 20 सदस्यीय टीम 3 सितंबर को मुंबई से वेस्टर्न नेवल कमांड INS टू माउंट त्रिशूल एक्सपीडिशन के लिए रवाना हुई थी. दस पर्वतारोहियों ने शिखर पर चढ़ना शुरू कर दिया था, लेकिन शिखर से पहले एक हिमस्खलन में फंस गए थे। इस दौरान देहरादून निवासी लेफ्टिनेंट अनंत कुकरेती की मौत हो गई। जिनका बीते दिन सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय अनंत कुकरेती का परिवार नत्थनपुर के गंगोत्री विहार में रहता है।

