धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज थौलधार के दौरे पर रहेंगे . उनके दौरे की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी कड़ी में धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी . जिसमें अधिकारियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे . साथ ही उन्होंने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया था ।

इस बैठक में टिहरी एसडीएम अपूर्वा सिंह, पीडी आनंद भाकुनी, बीजेपी के विधानसभा धनौल्टी प्रभारी राजेंद्र जुयाल, मंडस अध्यक्ष रामचंद्र सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे थे . वहीं, बैठक में एसडीएम अपूर्वा ने राजस्व विभाग, लोनिवि, विद्युत विभाग, जल निगम, जल संस्थान सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए थे . विधायक प्रीतम पंवार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की कार्य योजनाओं पर चर्चा की थी .

मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष मुख्य रूप से थौलधार प्रखंड में आईटीआई में ट्रेड संचालित करने, ट्रामा सेंटर को उपकरणों समेत शुरू करने स्यांसू-मठियाली पुल बनाने के साथ-साथ विकासखंड की न्याय पंचायत वार सड़कों, विद्यालयों और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मांग रखने पर कार्य योजनाओं की रूप रेखा तैयार की गई है । ताकि सभी क्षेत्रों को मुख्यमंत्री के दौरे का लाभ मिल सके.

लोगों ने सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी तो हरकत में आया अमलाः वहीं, लोगों ने एसडीएम को ऑलवेदर रोड निर्माण में लगी एबीसीआई एवं सहयोगी कंपनी स्वर्ण जंयती की ओर से अनियोजित रूप से की जा रही डंपिंग जोनों के संबंध में शिकायती पत्र सौंपा.

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे. जिस पर एसडीएम ने बीआरओ के अधिकारियों व कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई और समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.