श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देवप्रयाग विधानसभा के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी चौरास मढ़ी पंपिंग योजना समेत 33 केवी बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे. इसके अलावा वे कई तोहफे भी दे सकते हैं।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह 11 बजे देहरादून हेलीपैड से कीर्तिनगर के लिए रवाना होंगे. सीएम सुबह 11.40 बजे एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. जिसके बाद वे 12.20 बजे किलकलेश्वर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। जहां सीएम धामी दोनों योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.सीएम कार्यक्रम में करीब एक घंटे मौजूद रहेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है. बीजेपी ने भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है. वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी देवप्रयाग पहुंच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह देवप्रयाग विधानसभा के लिए कई घोषणाएं करेंगे और विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक विनोद कंडारी, मंत्री हरक सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहेंगे.