धनोल्टी, PAHAAD NEWS TEAM

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों के प्रत्याशी लगातार दौरे कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजधानी देहरादून की मसूरी धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं जोत सिंह बिष्ट के पक्ष में नारे भी लगे।

जानिए क्यों मसूरी पहुंचे जोत सिंह बिष्ट

दरअसल जोत सिंह बिष्ट मसूरी के लोगों को कांग्रेस के कामों की जानकारी देने पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास किया है और धनोल्टी के विकास के लिए उन्हें मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने 40 वर्षों में धनोल्टी के लोगों की सेवा की है और उन्हें विश्वास है कि इस बार धनोल्टी के लोग उन पर विश्वास करेंगे और भारी मतों से उन्हें विजयी बनाएंगे.

विपक्ष पर जोरदार हमला किया

आपको बता दें कि इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में निर्दलीय के रूप में जीते भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार ने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया. आज भी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। कई ऐसे गांव हैं जहां बिजली, पानी और सड़क नहीं है।