श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में जामणीखाल-चैडिया-वरागुरू से भैसकोट मोटरमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. जिसका शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। यह सड़क 4.50 किमी लंबी बनाई जाएगी। जिसे 151 लाख की लागत से बनाया जाएगा।

देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज हर गांव मोटर मार्ग से जुड़ गया है. देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है, जो सड़क से अछूता न हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा विकास को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने की है।

ये सड़कें उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। वहीं, सड़क कटिंग की शुरुआत से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सूरज पाठक, जिला पंचायत पिंकी लिंगवाल, क्षेत्र पंचायत विनोद बिष्ट, सरोज देवी, संजय पहाड़ी, प्रमोद चंद, सुखवीर रावत, पंकज उनियाल आदि उपस्थित थे.