रुड़की , PAHAAD NEWS TEAM

सैनी समाज ने हरिद्वार के रुड़की में एक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें यूपी से लोगों को इकठ्ठा किया गया. यूपी से बुलाए लोगों ने हाईवे पर किया हंगामा. देखने वाली बात यह रही कि ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी आगे बढ़ती रही और उसके पीछे आने वाले लोग हाईवे पर हंगामा करते रहे.

जानकारी के मुताबिक रविवार को रुड़की में सैनी समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें पड़ोसी राज्य यूपी के सहारनपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

इस दौरान कांफ्रेंस में शामिल होने पहुंचे युवकों ने वाहनों की छतों पर बैठकर नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया. खास बात यह है कि यह सब ट्रैफिक पुलिस प्रभारी के वाहन की मौजूदगी में हो रहा था. इसके बावजूद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही।

यूपी से बुलाए लोगों ने हाईवे पर किया हंगामा. देखने वाली बात यह रही कि ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी आगे बढ़ती रही और उसके पीछे आने वाले लोग हाईवे पर हंगामा करते रहे.