हरिद्वार , पहाड़ न्यूज टीम
रानीपुर कोवताली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. परिवार का दावा है कि महिला की मौत फिसलने और गिरने से हुई है. वहीं मृतक महिला की बेटी ने अपने भाई पर मां की हत्या का शक जताया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार भेल क्षेत्र की रहने वाली महिला को मंगलवार देर रात घायल अवस्था में भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे ने अस्पताल में बताया कि फिसल कर घर पर गिरने से उसकी मां घायल हो गई, लेकिन महिला की बेटी ने अपने भाई पर हत्या का शक जताया है.
इतना ही नहीं, बहन ने मां की हत्या के आरोप में भाई के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी. पुलिस ने भाई के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। बेटी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसका भाई की मां से विवाद चल रहा था। इसलिए उसने ऐसा किया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पीएम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

