रुद्रपुर , PAHAAD NEWS TEAM

चार दिन से लापता युवक का शव कल्याणी नदी में मिलने से हड़कंप मच गया. यह जानकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम पहाड़गंज से निकलने वाली कल्याणी नदी में लोगों को 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला. यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई जितेंद्र खत्री पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला. इस दौरान मृतक के शरीर की जांच की गई और चोट के कोई निशान नहीं मिले।

बाद में पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो लोगों ने उसकी पहचान 40 वर्षीय भूतबंगला निवासी राजपाल पुत्र सोहन लाल के रूप में की. इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राजपाल का शव देखा तो कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि वह चार दिनों से लापता था। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मृतक के चार बच्चे हैं, बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।