नई टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM

जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में आज और कल दीपावली आजीविका मेला का आयोजन किया जायेगा. सूचना विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि जिले की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं निर्मित उत्पादों में दीवाली से संबंधित सजावटी सामग्री, पहाड़ी दालें, अचार, मंडवा, झंगोरा, पहाड़ी चावल, पनीर, हर्बल टी, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के साथ स्थानीय सब्जियां सहित स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आम जनता से अनुरोध है कि उक्त आजीविका मेले में अपने परिवार सहित भाग लेकर आयोजन का आनंद उठाएं।

नई टिहरी जिला विकास भवन परिसर में दो दिवसीय दीपावली आजीविका मेला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धन सिंह नेगी ने विधिवत रिबन काट कर मेले का उद्घाटन किया.

खास बात यह होगी कि टिहरी की पौराणिक सिंगोरी मिठाई अपने आप में एक नाम है, इस मेले में लोगों को सिंगोरी का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा, जिसे खाने के लिए लोग भी काफी उत्साहित होंगे.

बता दें कि कोरोना वायरस के बाद पहली बार नई टिहरी में पहला मेला लगेगा, जहां लोगों को इस मेले का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा.

इस मौके पर जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीप्ति भट्ट समेत कई अधिकारी मौजूद थे.