देहरादून 31 अक्टूबर, PAHAAD NEWS TEAM

प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत देहरादून के वार्ड 12 किशननगर के राजेंद्र नगर स्ट्रीट-8 में स्थानीय लोगों संग ओपन जिम का उद्घाटन किया और व्यायाम किया।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियो के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए फ़िट इंडिया अभियान को लॉंच किया था। देहरादून में ओपन जिम लगाने का काम मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों में चल रहा है और इसकी शुरूआत आज राजेंद्र नगर से की गयी है। उन्होंने क्षेत्रवासियो को ओपन जिम के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर पार्षद नंदिनी शर्मा, दिग्विजय गौरव, प्रमोद बजाज, गुरपाल जी, डी०पी०सैनी, कंचन ठाकुर, संदीप, राकेश जोशी, रश्मी नेगी, अरूणा शर्मा, निश्चित दत्ता, पवन काला, रिपुरारी शरण मिश्रा, राजीव आदि उपस्थित रहे।

उत्‍तराखंड न्यूज़ : अस्पताल में पानी की कमी को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM

लंबे समय से पानी की किल्लत से नाराज मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्य कर्मियों ने बेस अस्पताल पर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से बेस अस्पताल और आवासीय कॉलोनी में पानी की आपूर्ति ठप है. जिससे मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर पानी नहीं दिया गया तो सभी स्वास्थ्यकर्मी काम का बहिष्कार करेंगे.

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि वे दिन-रात ड्यूटी कर मरीजों की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें पानी जैसे मौलिक अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। अस्पताल में पानी नहीं होने से दैनिक कामकाज ठप होने के साथ ही सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है. इसके साथ ही अस्पताल में गंदगी भी बढ़ने लगी है। जिससे बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है।