देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
बीजेपी भले ही कहती रही हो कि संगठन और सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयानों से ऐसा नहीं लगता. हरक सिंह के एक बयान से साफ है कि उनका पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत से अनबन चल रही है. उन्होंने इशारे में कहा है कि जब जिंदगी की गारंटी ही नहीं तो की कैसे हो सकती है.
दरअसल, मंगलवार को कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर उनसे लंबी चर्चा की. मदन कौशिक से मिलने के बाद जब हरक सिंह बाहर आए और उनसे हरीश रावत से उनकी नजदीकियों को लेकर सवाल किया गया. जब उनसे पूछा गया कि इन दिनों दोनों रावत के बीच काफी बातचीत चल रही है और हाल ही में हरीश रावत ने उन्हें एक समस्या को लेकर भी फोन किया था.
इस पर हरक सिंह रावत ने कहा कि यह अच्छी बात है कि दोनों रावत के बीच बातचीत हो रही है. वह खुद चाहते हैं कि सभी रावतों के बीच अच्छी बातचीत हो। धन सिंह रावत से अच्छी बातचीत हो रही है। वह चाहते हैं कि त्रिवेंद्र और तीरथ सिंह रावत से भी उनकी अच्छी बातचीत हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें बुलाएंगे तो वह उनसे भी बात करेंगे. हालांकि, उन्हें अभी तक त्रिवेंद्र का फोन नहीं आया है।
वहीं जब उनसे कांग्रेस में जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अब कहीं नहीं जा रहे हैं. हालांकि, यह पूछे जाने पर कि उनके बयानों से ऐसा नहीं लगता कि वह ज्यादा दिन बीजेपी में नहीं रहने वाले हैं. इस पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल वह बीजेपी में हैं, हालांकि भविष्य की कोई गारंटी नहीं है.

