देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
राजधानी में इस साल धनतेरस पर यातायात व्यवस्था को मैनेज करने की रणनीति कामयाब साबित हुई है. नो पार्किंग के खिलाफ ठोस कार्रवाई करते हुए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने 1 अक्टूबर व 2 अक्टूबर को 97 वाहनों को पकड़कर ट्रैफिक कार्यालय में दाखिल किया . 296 वाहनों पर नो-पार्किंग का नोटिस चस्पा सहित 37 वाहनों पर क्लैम्प लगाये गये.
आपको बता दें कि धनतेरस के मौके पर पिछले साल जिस तरह से ट्रैफिक प्रेशर की स्थिति बनी हुई थी. इसकी तुलना में इस वर्ष यातायात पुलिस की रणनीति के तहत शहर के भीतर यातायात की आवाजाही सुचारू रही। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क करवाया गया । साथ ही यात्रा कर रही क्रेन टीम ने नो-पार्किंग व अनावश्यक मार्गों पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। शहर के भीतर प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर समय पर जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्जन की कार्रवाई की गई.
वहीं, स्मार्ट सिटी के कार्यों से सड़कों की स्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही, यातायात के संचालन के लिए चुनौतीपूर्ण थी. जिसके लिए पहले से ही यातायात योजना में संशोधन कर प्रमुख मार्गों पर 03 यातायात निरीक्षक एवं 05 अन्य निरीक्षकों को नियुक्त किया गया था। क्रेनों को लगातार चालू रखा गया और टोईंग की कार्रवाई करवायी गयी ।
एसपी ट्रैफिक स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर पार्किंग स्थलों के संबंध में फ्लेक्सी बोर्ड लगाए गए और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार पार्किंग स्थलों की जानकारी प्रसारित करते हुए नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने की अपील भी की गई. यातायात पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक पेज, ट्विटर, इंस्टाग्राम और प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से यातायात योजना का प्रचार पहले ही किया जा चुका था, ताकि लोगों को धनतेरस में यातायात योजना और पार्किंग स्थलों के बारे में जानकारी मिल सके।

