देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड-2022 की सेफ सिटी श्रेणी में पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार शहर में यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आईटी पार्क स्थित दून इंब्ट्रीगेटेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही गतिविधियों के लिए दिया गया है।

सेफ सिटी श्रेणी के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दून इंब्ट्रीगेटेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के स्तर पर चल रही गतिविधियों के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा था. बताया गया कि शहर में करीब 536 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने पर 41567 ऑनलाइन चालान किए गए हैं. 107 जगहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। साथ ही 24 जगहों पर एनाउंसमेंट सिस्टम , 24 जगहों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम , 50 वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं.

शहर के प्रवेश और निकास द्वार पर 58 ऐसे कैमरे लगाए गए हैं, जो अपने आप नंबर प्लेट की पहचान कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार 25 मार्च को प्रगति मैदान दिल्ली में राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।