रुड़की , PAHAAD NEWS TEAM

चुनाव प्रचार तेज होते ही एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा से बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल ने एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है. देशराज कर्णवाल ने कहा कि कुछ लोगों के लिए जो उनका टिकट काटने का दावा कर रहे हैं, उन्हें एकलव्य बनना होगा। ऐसे लोगों को वह पहले ही जवाब दे चुके हैं।

देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह एकलव्य की तरह ऐसे लोगों का मुंह बाणों से बंद कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक हैं और कुछ लोग बाहर से आकर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता जानती है कि उन्होंने झबरेड़ा विधानसभा में कितना विकास कार्य किया है. देशराज कर्णवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वे के आधार पर ही विधानसभा को टिकट देगी.

देशराज कर्णवाल ने दावा किया कि विधायक के काम में उनकी विधानसभा का देश में पहला नंबर है। वहीं झबरेड़ा विधानसभा में उनके द्वारा मेहनत कर अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं, लेकिन कुछ लोग बाहर से बनी खीर खाना चाहते हैं. देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आलाकमान सर्वे के आधार पर टिकट देगा.