धनौल्टी, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 नजदीक है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव को देखते हुए जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियां गिना रही हैं. इसी कड़ी में धनोल्टी में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच पार्टी का घोषणा पत्र अपने सुझावों के अनुरूप तैयार करने का अभियान चला रहे हैं. धनोल्टी दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस घोषणापत्र समिति के धनौल्टी प्रभारी हिमांशु भार्गव और ऋषि जयसवाल ने क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया.
इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह जगह-जगह घूम-घूम कर लोगों की राय ले रहे हैं. जिसमें मुख्य रूप से महिला सुरक्षा, सड़कें, छाम बल्डोगी झूला पुल, स्वास्थ्य सुविधा, अस्पतालों मे डॉक्टर की तैनाती, अस्पतालों मे जांच लैब से संबंधित सुझाव प्राप्त हुए. जिसे केंद्रीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की विधानसभा अध्यक्ष सुमेरी बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सुमन सिंह गुंसाईं, सुमेर सिह पंवार आदि मौजूद रहीं.
गौरतलब है कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ घर-घर प्रचार के लिए तमाम तरह की रणनीतियां बनने लगी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस घोषणापत्र के लिए लोगों से सुझाव मांग रही है।
धनोल्टी दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस घोषणापत्र समिति के धनौल्टी प्रभारी हिमांशु भार्गव और ऋषि जयसवाल ने क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया.

