धनोल्टी , PAHAAD NEWS TEAM
धनोल्टी विधानसभा से प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस ,बीजेपी व आप ने अपना प्रचार- प्रसार तेज कर दिया है जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस के धनोल्टी विधानसभा से प्रत्याशी बनाने पर प्रथम बार नैनबाग क्षेत्र आगमन पर यहां उनका कांग्रेसीजनों व क्षेत्र जनमानस ने उनका भव्य स्वागत किया
सोमवार को नैनबाग में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उनके द्वारा तथा मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी व कांग्रेस के वरिष्ठ व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ वीरेंद्र रावत द्वारा किया गया धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेश प्रत्याशी बनाए जाने पर जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उन पर जो भरोसा कांग्रेस हाईकमान ने किया है उस पर वह पूर्ण विश्वास के साथ खरा उतरने का काम करेंगे आज उनके द्वारा नैनबाग क्षेत्र के कई गांवो का भ्रमण कर कांग्रेश के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस मौके पर उनके साथ मनमोहन सिंह मल्ल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी, डॉ वीरेंद्र रावत वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता नैनबाग, जोत सिंह रावत प्रदेश महासचिव कांग्रेस, सुरेंद्र रावत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौनपुर, दर्शन लाल नौटियाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस नैनबाग, कुंवर सिंह भंडारी, गंभीर रावत, श्याम सिंह चौहान, गीताराम बिजवान, देशपाल पवार लोकेंद्र उनियाल,आदि लोग मौजूद थे

