देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा इसी महीने 27 मार्च से शुरू होगी। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि समर शेड्यूल के तहत कुल 34 उड़ानें संचालित होंगी। इसमें इंडिगो एयरलाइंस तीन नए शहरों के लिए अपनी सेवाएं देगी।

27 मार्च से कोलकाता, अमृतसर और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा यहां से शुरू होगी। इस तरह जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से देश के 12 शहर देहरादून से जुड़ जाएंगे। नए शेड्यूल के तहत 2 अप्रैल से इंडिगो एयरलाइंस की एक और फ्लाइट देहरादून और मुंबई के बीच चलेगी।
मिश्रा ने कहा कि 5 जून से इंडिगो एयरलाइंस के विमान देहरादून और अमृतसर के बीच उड़ान भरेंगे। जो सप्ताह में एक दिन अपनी सेवा देंगे। देहरादून से दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या अब बढ़कर आठ हो जाएगी। इस तरह देश के 12 शहरों से कुल 34 विमान रोजाना देहरादून पहुंचेंगे और यहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेंगे.