डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून के माजरी ग्रांट के गांव शेरगढ़ बालकुंवारी में पीएम आवास योजना के तहत चयनित 40 परिवारों को गांव से बाहर भेजा जा रहा है. जिसके विरोध में ग्रामीणों ने डोईवाला प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया. ग्रामीणों ने किसी भी हाल में गांव नहीं छोड़ने की चेतावनी दी है और कुछ लोगों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत उनके पैतृक गांव में सर्वे किया गया है, जिसके बाद उनके खाते में 15 नवंबर 2021 के आसपास योजना की पहली किस्त के रूप में 60 हजार रुपये भी जमा करा दिए गए. जबकि ग्राम प्रधान अनिल पाल का कहना है कि माजरी ग्रांट में इन 40 परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत जो जगह चुनी गई है, वह दूसरी जगह है. योजना के तहत लाभार्थियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
वहीं उप प्रधान ने कहा कि पीएम आवास योजना के नाम पर राजनीति की जा रही है. ग्रामीण जिस स्थान पर रह रहे हैं वह उनकी पुश्तैनी जमीन है। गांव में करीब 200 लोग रहते हैं।

