हरिद्वार, PAHAAD NEWS TEAM

जिला न्यायालय में अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने अधिवक्ताओं के लिए ड्रेस कोड लागू करने की मांग को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य बार काउंसिल को पत्र लिखकर मांग की है.

पत्र में अरुण भदौरिया ने लिखा है कि पूरे भारत में अधिवक्ता की ड्रेस कोड काला कोट,काली पैंट व सफेद कमीज पुरुष अधिवक्ता के लिए और सफेद सलवार व कमीज या सफेद साड़ी के ऊपर काला कोट महिला अधिवक्ता के लिए अनिवार्य है। इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा अगस्त 2021 में ड्रेस कोड के लिए एक आदेश भी पारित किया गया है। जब अधिवक्ताओं के लिए यह ड्रेस कोड है तो इस रंग के कपड़े कोई और नहीं पहन सकता। जैसे सैन्य रंग का कोई वाहन नहीं होगा। उसके कपड़े के रंग जैसा कोई कपड़ा नहीं पहन सकता। इसी तरह कोई भी व्यक्ति पुलिस के कपड़े के रंग जैसे कपड़े नहीं पहन सकता। पत्र में अरुण भदौरिया ने मांग करते हुए लिखा है कि अधिवक्ताओं के लिए समान ड्रेस कोड लागू किया जाना चाहिए ताकि कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार की पोशाक नहीं पहन सके।