ऋषिकेश , PAHAAD NEWS TEAM
शहर के मानवेंद्र नगर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे चार लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है. इनके साथ तीन और लोगों की टीम बताई जा रही है, जो छापेमारी के दौरान नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे. इनमें से एक को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में अब तक पांच लोग आ चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने पकड़े गए पांच फर्जी आयकर अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस घर में फर्जी आयकर अधिकारी छापेमारी कर रहे थे, वहां से एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए थे . हालांकि, अब वह भी मिल गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी फर्जी इनकम टैक्स अफसर दिल्ली से आए थे. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक व्यक्ति के घर में रात से ही छापेमारी कर रहे थे.

