उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में महिलाओं को नेतृत्व देने की बात कही. उन्होंने कहा कि महिलाएं जिस तरह से घर में अपने दायित्वों का निर्वाह करती हैं, उसी के आधार पर महिलाएं राज्य में नेतृत्व करने की क्षमता रखती हैं।

किशोर उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह से इंदिरा गांधी ने देश का नेतृत्व किया है। अब वह परंपरा उत्तराखंड से शुरू होनी चाहिए। उत्तरकाशी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तराखंड का इतिहास महिला सशक्तिकरण का रहा है. चिपको आंदोलन की गौरा देवी हों या मां सती से लेकर मां गंगा और यमुना जी तक, ये उत्तराखंड से ही अस्तित्व में हैं।

उन्होंने अपने पार्टी फोरम की स्क्रीनिंग मीटिंग में भी कहा था कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दिया जाए. इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में 71 प्रतिशत वन क्षेत्र है. इसलिए उत्तराखंड को सभी वन अधिकार मिलने चाहिए, क्योंकि जंगल उत्तराखंड के लोगों की ही संपत्ति है।