देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
2022-23 की अवधि के लिए, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में बालकों हेतु आठ खेलों (एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबॉल, जूडो) की मेजबानी करेगा और हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ तीन खेलों की मेजबानी करेगा। (एथलेटिक्स, बॉक्सिंग एवं फुटबाल) )। उत्तराखंड के कई जिलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई ने बताया कि एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिन्टन, फुटबाल, क्रिकेट, , हॉकी, वॉलीबॉल , जूडो में प्रवेश के लिए पहले चरण में चयन स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर में 04 अप्रैल को है , स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर में 5 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम टनकपुर में 6 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम चम्पावत में 7 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम पिथौरागढ़ में 8 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम बागेश्वर में 9 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा में 10 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम हल्द्वानी में 11 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम रामनगर में 12 अप्रैल, तथा द्वितीय चरण में स्पोर्टस स्टेडियम पुरोला में 15 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम उत्तरकाशी में 16 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम नई टिहरी में 17 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल में 18 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम गोपेश्वर (चमोली) में 19 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम अगस्त्यमुनि (रूद्रप्रयाग) में 20 अप्रैल, तथा तृतीय चरण में स्पोर्टस स्टेडियम कोटद्वार में 22 अप्रैल, स्पोर्टस स्टेडियम हरिद्वार में 23 अप्रैल एवं स्पोर्टस स्टेडियम देहरादून में 24 अप्रैल देहरादून में निर्धारित समय सुबह 8 बजे से है।
अंतिम चयन ट्रायल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में 27 और 28 अप्रैल को एथलेटिक्स / हॉकी के लिए, 29 और 30 अप्रैल को फुटबॉल / जूडो के लिए, 1 और 2 मई को बैडमिंटन / वॉलीबॉल के लिए और 3 एवं 4 मई को क्रिकेट/ बॉक्सिंग के लिए परीक्षण का निर्धारित समय सुबह 7 बजे से है।

