डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है. हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आज से विस्तारा एयरलाइंस जॉली ग्रांट से दिल्ली के बीच अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
ये है फ्लाइट शेड्यूल: विस्तारा की यह फ्लाइट दोपहर 2:45 बजे दिल्ली से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और दोपहर 3:20 बजे यात्रियों को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली ले जाएगी।
एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विस्तारा आज से अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है. खास बात यह है कि विस्तारा का यह विमान 164 सीटर विमान है। वहीं, विस्तारा की दूसरी फ्लाइट 1 दिसंबर से शुरू होगी। 1 दिसंबर से शुरू होने वाली दूसरी फ्लाइट मुंबई और जॉलीग्रांट के बीच होगी और यह फ्लाइट दोपहर 2:20 बजे मुंबई से यात्रियों को लेकर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी और जौलीग्रांट से यात्रियों को लेकर 2 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरेगी ।
आपको बता दें कि विस्तारा ने पिछले साल भी 9 नवंबर को अपनी उड़ान शुरू की थी। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने अपनी सेवाएं देना बंद कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर विस्तारा अपनी दो उड़ानें ला रहा है, जिसके बाद जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पर उड़ानों की संख्या 22 हो जाएगी। इससे पहले 11 नवंबर को गो फर्स्ट ने भी जॉली ग्रांट से दिल्ली और मुंबई के बीच अपनी उड़ान शुरू कर चुका है।

