मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के वार्षिक कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश जोशी द्वारा क्लब की वार्षिक स्मारिका 2021 का विमोचन किया गया. इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गोनियाल भी मौजूद रहे.
नगर पालिका सभागार में आयोजित स्मारिका लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गणेश जोशी और नगर पालिका के विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकारों की समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी होती है. जिसे जनहित में निर्वहन किया जाना चाहिए। स्मारिका के विमोचन पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, वह अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभा रहा है.
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जो भी समस्याएं और मांगें होंगी, उन्हें पूरा करने का वह हर संभव प्रयास करेंगे. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने स्मारिका लोकार्पण पर बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देता है, समाज की कमियों को भी उजागर करता है. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है, जिस पर समाज की जिम्मेदारी होती है और वह निष्पक्ष होकर अपना काम करता है.

