कोटद्वार, PAHAAD NEWS TEAM
ग्रामीण इलाकों में गुलदार के हमले फिलहाल थमते नहीं दिख रहे हैं. चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र (कोटद्वार चौबट्टाखाल तहसील) के अंतर्गत खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को गांवखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं गुलदार की धमक से इलाके में दहशत का माहौल है.
चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मझगांव पट्टी में कुलदीप सुन्द्रियाल के स्वरोजगार के तहत फलदार वृक्ष लगाने के लिए गड्ढा तैयार कर रहा था , तभी अचानक पीछे से गुलदार ने हमला कर दिया. मौके पर काम कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार झाड़ियों की ओर भागा। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को गांवखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
वहीं गुलदार की धमक से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने गुलदार के नरभक्षी होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार से निजात दिलाने और गांव में जल्द पिंजरा लगाया जाए . इसके साथ ही ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे शाम के समय अकेले यात्रा न करें।



