देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया. इसके साथ ही भाजपा ने हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है। अब हरक सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हरक सिंह रावत ने कहा, अब कांग्रेस को जिताने के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करूंगा. हम पिछले पांच साल के युवाओं को रोजगार नहीं दे सके, उत्तराखंड क्या नेताओं को रोजगार देने के लिए बनाया है। मैं अमित शाह से मिलना चाहता था। वे कह रहे हैं कि मैं दो टिकट मांग रहा हूं, क्या उन्हें पहले इस तरह टिकट नहीं दिया गया था? मुझे मंत्री पद का लालच नहीं है। आज मेरे माध्यम से उत्तराखंड को लाभ होने वाला है। यह अपनी गलती को छिपाने के लिए किया गया है। मुझे ये सब पता है।
हरक सिंह रावत को क्यों निकाला गया?
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हरक सिंह रावत लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे थे. रावत भी लगातार सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत अपने और अपनी बहू दोनों के लिए बीजेपी से विधानसभा टिकट की मांग कर रहे थे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि एक ही परिवार के दो लोगों को टिकट नहीं दिया जा सकता.

