हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM
देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र नगरी हरिद्वार में आते हैं. सभी हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा या उसमें डुबकी लगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन गंगा में जाने से पहले उनके सामने कूड़े के ढेर और उससे निकलने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब नगर निगम ने सूरत बदलने की पहल की है।
दरअसल, हरकी पैड़ी को और खूबसूरत बनाने के लिए हरिद्वार नगर निगम ने एक अच्छी पहल की है। हरकी पैड़ी पर नगर निगम ने ऐसा सुंदर कूड़ाघर बनाया है, जिसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि यहां कूड़ा फेंका जाएगा. हरकी पैड़ी में आने वाले भक्तों को इस कूड़ाघर बनने से दुर्गंध से राहत मिलेगी।
यह पहल नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी दयानंद ने की है। कूड़े का घर बिल्कुल झोंपड़ी की तरह बनाया गया है। इस कूड़ाघर के पिछले हिस्से में एक दरवाजा लगाया गया है, जिससे खोलकर कूड़े को निकाला जा सकेगा . हरिद्वार नगर निगम के एमएनए (मुख्य नगर अधिकारी) दयानंद ने कहा कि शहर में जहां कहीं भी खुले में कचरा डाला जा रहा है, वहां कूड़ाघर बनाने की योजना है.

