हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

विधानसभा चुनाव को लेकर शंखनाद हो चुका है. वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत कभी जलेबी तो कभी टिक्की फ्राई करते नजर आ रहे हैं. उनका यही अंदाज उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाता है. हरीश रावत जैसे ही हरिद्वार में चाट की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने भी टिक्की बनाना शुरू कर दिया.

विधानसभा चुनाव 2022 अपने चरम पर है, सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थन में कनखल क्षेत्र में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया. साथ ही उन्होंने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान वह अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए और एक दुकान पर पहुंच गए। जहां वह चाट की दुकान पर लोगों के बीच टिक्की बनाते नजर आए और फिर चाट का लुत्फ उठाया.

वहीं हल्द्वानी के हाट बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जलेबी तलते नजर आए. इतना ही नहीं वह दुकान से ‘जलेबी वाला’ आवाज कर लोगों को रिझाते भी नजर आए। हरीश रावत लोकल प्रोडक्ट्स और अपनी पार्टियों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं.