खटीमा, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में पार्टी को जिताने की कोशिश में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास के नाम पर जनता का समर्थन मांग रहे हैं. वह बातचीत में हरीश रावत को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सीएम धामी ने कहा है कि हरीश रावत के मन में खुद चुनाव लड़ने को लेकर काफी संशय है.

बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी उम्मीदवारों के लिए लगातार प्रचार करते नजर आ रहे हैं. पुष्कर सिंह धामी अपने 6 माह के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनसभाओं में जा रहे हैं और जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं. इस दौरान सीएम धामी कालाढूंगी कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत पर तंज कसते भी नजर आ रहे हैं.

सीएम धामी ने कहा है कि हरीश रावत के मन में खुद चुनाव लड़ने को लेकर काफी संशय है. उनकी पार्टी ने हरीश रावत को बहुत पीछे धकेल दिया है, जिससे वह अनिश्चित हो गए हैं।

बदली हरीश रावत की सीट: रामनगर से चुनाव लड़ने के बजाय उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत अब लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. रणजीत रावत और हरीश रावत के बीच हुए विवाद के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने लालकुआं विधानसभा सीट से हरीश रावत को टिकट दिया है. हरीश रावत अब भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट से चुनाव लड़ रहे हैं।