देहरादून, पहाड़ न्यूज टीम

उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश हो रही है. जिससे राज्य में नदी नाले उफान पर हैं। इसके साथ ही मलबा और बोल्डर गिरने से सड़कें भी बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज भी भारी बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश होगी। खासकर देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसलिए, संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद हो सकती हैं। पहाड़ी इलाकों में नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

देहरादून की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, तापमान की बात करें तो आज राज्य में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बारिश की बात करें तो आशारोड़ी में 98.0 (मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई, 61.5. (मिमी) ऋषिकेश में, 53.0 (मिमी) लैंसडाउन में और 32.0 (मिमी) बड़कोट में बारिश रिकॉर्ड की गई ।