मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस पर हिलदारी संस्था की अगुवाई में मसूरी नगर पालिका परिषद कीन, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, दी फन ब्रेंटवुड की सहयोग से सॉउथ रोड राजमंडी वॉर्ड नंबर 5 में स्वच्छता अभियान चलाया है. जिसमें 620 किलो सूखा कचरा एकत्र किया गया। जिसे आईडीएच के ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर ले जाया गया।
टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को अपनी जिम्मेदारियों भी समझने का आग्रह किया। हिलदारी संस्था ने लोगों से अपील की है कि घरों का कूड़ा-करकट खुले में न फेंके और कूड़ा-करकट पर्यावरण मित्र को दें। हिलदारी व कीन संस्था लगातार लोगों को सड़क किनारे, नालों, पहाड़ों और जंगलों में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक कर रही है.
हिलदारी संगठन का कहना है कि जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पहाड़ों की भूगर्भीय स्थिति बदल रही है। इसलिए इन क्षेत्रों का विकास और संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। जिससे क्षेत्र के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाया जा सके। पिछले 3 वर्षों में नगर परिषद मसूरी, हिलदारी व कीन सहित विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से विभिन्न क्षेत्रों में 120 स्वच्छता अभियान चलाए गए हैं। साथ ही 607 मीट्रिक टन सूखे कचरे का व्यवस्थित तरीके से निस्तारण किया गया है।

