खटीमा , PAHAAD NEWS TEAM

उधम सिंह नगर जिले की सीमांत विधानसभा खटीमा में थारू जनजाति की सैकड़ों महिलाएं भाजपा में शामिल हो गईं. उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

खटीमा में सोमवार को थारू जनजाति की सैकड़ों महिलाएं मुख्यमंत्री धामी के नगरा तराई स्थित आवास पहुंचीं और गीता धामी (थारू जनजाति की महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं) से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान जनजाति की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनजाति के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं.

उन्होंने जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए खटीमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बनाया है। साथ ही आश्रम व्यवस्था में अध्ययन के लिए नए भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इससे जनजाति के विद्यार्थी आने वाले समय में शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।

वहीं गीता धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनजाति की सैकड़ों महिलाओं ने उनसे घर पर मुलाकात कर भाजपा में विश्वास जताया. उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई है।