हल्द्वानी , पहाड़ न्यूज टीम
तीन तलाक देने का मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सामने आया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे तीन तलाक देकर दोबारा शादी करने की कोशिश कर रहा है.
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति फिरासत अली पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति शराब का आदी है, उसका पति दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। इसके लिए वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। हद तो तब हो गई जब फिरासत ने पीड़िता को उसके तीन भाइयों के सामने तीन तलाक दे दिया।
पूरे मामले में पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी (बनभूलपुरा थाना प्रभारी) नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

