देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

घर पर वोट देने वाले मतदाताओं के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के लिए भी वोटिंग शुरू हो गई है. उत्तराखंड में अब तक आठ हजार से ज्यादा मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए वोटर कार्ड के अलावा 11 अन्य तरह के दस्तावेजों को भी मंजूरी दी है.

कई बार कार्ड खोने या मतदान के समय उपलब्ध न होने के कारण लोगों को मतदान में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आयोग 11 प्रकार के दस्तावेजों को मंजूरी देता है। कोई भी मतदाता कार्ड के अभाव में इन दस्तावेजों को प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि मतदाता को वोटर कार्ड के अलावा आयोग द्वारा प्रमाणित शेष दस्तावेज पेश करने के बाद भी वोट देने का अधिकार दिया जाए.

वैकल्पिक दस्तावेज –
आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, बैंक डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत जारी कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी अर्द्धसरकारी विभागों के कर्मियों को जारी पहचान पत्र, सांसद- विधायकों को जारी परिचय पत्र