बनबसा, PAHAAD NEWS TEAM

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर की अगुआई में पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को साकेतिक धरना दिया। उन्होंने मागे न माने जाने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कहा कि उनकी मागों को पूरा नहीं किए जाने तक सरकार के खिलाफ शातिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना देने वालों में महामंत्री अरूण बाल्मीकि, अर्जुन सागर, अभिषेक, करन, लक्ष्मी देवी, सोनी देवी, नीलम देवी, राजपाल बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि, नन्हें लाल बाल्मीकि, वीरपाल बाल्मीकि, राजन बाल्मीकि, महेन्द्रपाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

उत्‍तराखंड न्यूज़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने वेतन वृद्धि व समान वेतन को लेकर किया प्रदर्शन

बेरीनाग , PAHAAD NEWS TEAM

वेतनमान 18 हजार करने व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिनी कर्मचारी मानकर समान वेतन देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

विकासखंड कार्यालय में ब्लाक अध्यक्ष नीमा जोशी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह न्यूनतम मानदेय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके उनके मानदेय में कोई वृद्धि नहीं की जा रही है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश आर्या के माध्यम से महिला व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजकर अविलंब उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में हेमा डसीला, जया पांडे, कृष्णा भंडारी, सुनीता टम्टा, जया पाठक, पुष्पा देवी, सीता धानिक आदि शामिल थे।